folder icon list icon new list icon new folder Save to list notifaction icon yes tick yes tick yes tick with circle delete cross delete cross minus small - for download tool delete cross plus sign - small expander search magnifying glass Filter icon for gettign to print page icon for email addresses icon for features timing icon for features timing LinkedIn icon Facebook icon youtube icon twitter icon google+ icon external link icon fo profile pages mail icon small mail icon for contact listings phone icon phone icon for listings twitter bird save icon export icon delete icon duplicate icon move to a diff folder mini search icon right arrow Send Help Drop down Drop up settings icon Menu LinkedIn Facebook YouTube Twitter Google+ Instagram Pinterest Open in new tab ico-sort
Skip navigation

Bio

धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सोल्युशन्स के प्रमुख हैं। पत्रकारिता में धर्मेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से साल 2001 में की और उसके बाद अमर उजाला से होते हुए उनकी यात्रा नवभारतटाइम्स.कॉम

धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सोल्युशन्स के प्रमुख हैं।
पत्रकारिता में धर्मेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से साल 2001 में की और उसके बाद अमर उजाला से होते हुए उनकी यात्रा नवभारतटाइम्स.कॉम तक पहुंची। फिलहाल वह एनडीटीवी समूह की हिन्दी वेबसाइट एनडीटीवीखबर.कॉम से जुड़े हैं।

इन्होंने वर्ष 2002 में मीडियाभारती.कॉम को लॉन्च किया। इंटरनेट पर मौजूद ई-पत्रिकाओं में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें कई ऐसी सेवाओं का समावेश किया गया है जिनसे न सिर्...फ एक जानकारीयुक्त वेबसाइट के रूप में इसे जाना जाता है, बल्कि कई अन्य प्रयोजनों के लिए भी इंटरनेट खंगालने वालों को यह आकर्षित करती है।

धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सोल्युशन्स (http:\www.mediabharti.co.in) के प्रमुख हैं। इस प्रतिष्ठान के तहत अन्य वेबसाइटों को आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें कई प्रसिद्ध समाचार ई-पत्रिकाएं भी शामिल हैं।

वर्ष 2007 में इन्होंने मीडियाभारती सिंडिकेशन सर्विस की स्थापना की। इसके तहत कई पत्रिकाओं और ऑनलाइन वेब पोर्टलों को नियमित प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

वर्ष 2009 में वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल के साथ आगराटुडे.इन (http://www.agratoday.in/) का प्रकाशन आरंभ किया। आगरा के विषय में जानने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पोर्टल है।

वर्ष 2011 में उभरती प्रतिभा रजत वार्ष्णेय के साथ कड़ाही.कॉम (http://www.kadahi.com/) का प्रकाशन प्रारंभ किया। इंटरनेट पर खान-पान की विभिन्न शैलियों के बारे में विस्तार से जानने का यह एक बेहतर माध्यम है।

साल 2012 में अपुनकाकरियर.कॉम (http://www.apunkacareer.com/) का प्रकाशन शुरू किया। करियर संबंधित सभी समस्याओं और जानकारियों से भरा यह पोर्टल विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोर्टल में देशभर में फैले शिक्षण संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध है।

इन गतिविधियों के अलावा धर्मेंद्र कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निर्माण प्रबंधन परास्नातक पाठ्यक्रम (ऑनलाइन पत्रकारिता) हेतु शिक्षण कार्य से भी जुड़े हैं।

कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर लिखते रहे धर्मेंद्र कुमार को सामाजिक मुद्दे ज़्यादा प्रभावित करते हैं।

Specialist areas

Online Journalism

Gallery

Media outlets

[[ outlet.MediaOutletName ]]

User added outlets / publications

[[ outlet ]]